उरई। जनपदों में औद्योगिकीकरण बढाने के लिये माहौल बनाने की प्रदेश सरकार की कवायद रंग ला रही है। इन कोशिशों से जिले में लगभग 50 करोड रूपये की लागत के नये उद्योग लगाने के प्रस्ताव जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश स्तर पर अगले सप्ताह होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर शासन के निर्देश पर शनिवार को जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट केन्द्रीय सूक्ष्म,मध्यम व लघु उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा के मुख्य आतिथ्य में श्याम सरोवर पोर्टिको में आयोजित हुई जिसमें प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी उपस्थित रहे। इस दौरान उद्यमियों ने 49 करोड 66 हजार के उद्योग प्रस्तावों के एमओयू को धरातल पर उतारने के लिये विचार विमर्श किया।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्यमी वर्तमान के अनुकूल माहौल में जिले में उद्योगों के लिये फायदेमंद निवेश करें जिससे बेरोजगारों के लिये रोजगार के अवसर पैदा होगें और जालौन विकसित जनपदों की श्रेणी में खडा होगा। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने उद्योगों के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिये कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के साथ साथ एक्सपे्रसवे सहित इन्फ्रास्ट्रक्चर का बहुआयामी संजाल तैयार किया है। उन्होने कहा कि विद्युत उत्पादन, पर्यटन, कोल्ड स्टोेरेज और फ्रोजन इकाई क्षेत्र में बीज व गे्रडिंग उत्पादन के लिये निवेश के अच्छे प्रस्ताव तैयार हुये हैं जो जालौन को औद्योगिक जिला बनाने की दिशा में मील के पत्थर साबित होगें।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने जालौन जनपद को अपार सम्भावनाओं वाला जिला बताते हुये उद्यमियों से कहा कि वे यहां उद्योग लगाकर बेफिक्र निवेश कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधान परिषद सदस्य रमां निरंजन , सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा , माधौगढ विधायक मूलचन्द्र निरंजन , मण्डलायुक्त आदर्श सिंह , पुलिस अधीक्षक इरज राजा , अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी , सहायक आयुक्त उद्योग योगेश कामेश्वर आदि अधिकारी जनप्रतिनिधि व तमाम उद्योग पति उपस्थित थे।
| ReplyForward |
1 deleted message in this conve






Leave a comment