जालौन-उरई। कोतवाली पुलिस ने 20 लीटर शराब लेकर जा रहे युवक को पकड़ लिया और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली |
कोतवाली में तैनात एसआई ओंकार सिंह को सूचना मिली कि छैपुला के पास एक संदिग्ध युवक प्लास्टिक की कैन में कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची | पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर जब उसकी कैन की तलाशी ली तो पुलिस ने उसमें 20 लीटर शराब बरामद की। पूछतांछ में युवक ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी ग्राम क्योलारी थाना रेंढ़र बताया। पुलिस ने आरोपी युवक को कोतवाली लाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली ।






Leave a comment