महिला हेल्प डेस्क अपने उद्देश्य में हो रही विफल , अधिकाँश समय रहती है सूनी

जालौन-उरई ।  कोतवाली में महिला फरियादियों के लिए खोले गए महिला हेल्प डेस्क से अक्सर महिला पुलिस कर्मी गायब रहती हैं। ऐसे में कोतवाली में आने वाली महिलाओं को परेशान होना पड़ता है।

कोतवाली आने वाली महिलाओं को परेशान न होना पड़े और महिलाओं की समस्याओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ही सुना जाए। जिससे महिलाओं को महिला पुलिस कर्मी को अपनी समस्या बताने में कोई झिझक न हो। इसके लिए शासन द्वारा कोतवाली में पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कराई गई थी। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है। उद्देश्य था कि महिला अपराधों से संबंधित मामलों की तत्काल सुनवाई की जाए और उनका निस्तारण कराया जाए। महिला फरियादी महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों को लेकर पहुंचती भी हैं। लेकिन कोतवाली में स्थित महिला हेल्प डेस्क से अक्सर महिला पुलिस कर्मी गायब ही रहती हैं। यदि कोई महिला, हेल्प डेस्क पर पहुंचती है तो उसे या तो महिला पुलिस कर्मी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है अथवा वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को ही अपनी समस्या से अवगत कराना पड़ता है। इससे महिलाओं को शिकायत के निस्तारण के लिए परेशान होना पड़ता है। महिलाओं ने महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मी की तैनाती किए जाने की मांग की है।

Leave a comment