![]() ![]() | |||
![]() | |||
उरई। आटा थाना क्षेत्र के परासन में निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट से गत दिनों चोरी हुयी लाखों रूपये की पावर प्लेटें बरामद कर ली गयी हैं। इस सिलसिले में 5 लोग जिनमंे एक कबाडी है गिरफ्तार कर जेल भेज दिये गये हैं।
परासन के निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट से लगातार सोलर प्लेटें चोरी हो रही थी जिससे सोलर प्लांट से जुडे जिम्मेदार परेशान थे। गत 24 जनवरी और 5 फरवरी को हुयी सोलर प्लेटों की चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी थीं। आटा के नवागंतुक थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने इन वारदातों को चुनौती के रूप में संज्ञान में लिया। उनकी लगनपूर्ण मशक्कत से उक्त दोनों चोरियों से जुडे चेहरों को बेनकाब करके सोमवार को 5 लोग गिरफ्तार किये गये जिनकी निशानदेही पर 36 सोलर प्लेटे बरामद कर ली गयी हैं। इन प्लेटों की कीमत 11 लाख रूपये बतायी जा रही है। पकडे गये कथित चोरो ने बताया कि वे रात में प्लांट से सोलर प्लेटे चुराकर जंगल में छिपा देते थे और बाद में मौका मिलने पर इनको निकाल कर कालपी के एक कबाडी के यहां बेंच जाते थे।
पकडे गये लोगो के नाम रामेश्वर पाल ग्राम कुनेहटा थाना आटा, विक्रम निषाद निवासी अलमोरी डेरा परासन थाना आटा, ओमप्रकाश निषाद अलमोरी का डेरा, पवन निषाद निवासी अलमोरी का डेरा और आमिर मंसूरी निवासी मुहल्ला कागजीपुरा थाना कोतवाली कालपी जनपद जालौन बताये गये हैं। आमिर कबाडी है और उसे चोरी का माल खरीदने के जुर्म में पकडा गया है।









Leave a comment