उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जालौन शाखा का द्विवार्षिक चुनाव विकास भवन के द्वितीय तल पर स्थापित परिषद के जिला कार्यालय में प्रान्तीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी की देखरेख में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इसमें निर्वाचन अधिकारी लखन लाल अहिरवार, पुष्पेन्द्र नाथ तिवारी , दिगम्बर नारायण तिवारी और रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करायी।
अध्यक्ष पद पर गुलाब सिंह और रामबिहारी वर्मा ने पर्चा भरा। बाद में संगठन की मजबूती का हवाला देते हुये गुलाब सिंह ने नामांकन वापिस ले लिया फलस्वरूप रामबिहारी वर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
मंत्री पद पर प्रियंक सक्सेना और चन्द्रशेखर आजाद ने नामांकन किया जिसमें चन्द्रशेखर आजाद बाद में मैदान से हट गये नतीजतन प्रियंक सक्सेना को मंत्री चुन लिया गया। मुबारक वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अरविन्द कुमार संप्रेक्षक निर्वाचित हुये। उक्त निर्वाचन में झांसी मण्डलीय अध्यक्ष आरसी पस्तोर, झांसी इकाई के जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा , अमीन संघ के अध्यक्ष जाहर सिंह , परिषद के पूर्व मंत्री हरीश कुमार राठौर , मानसिंह यादव , महेन्द्र भाटिया , गिरेन्द्र सिंह , युद्धवीर कंथरिया, पूर्व पुलिस अधीक्षक जयराम दास , रामौतार राठौर , रामराजा द्विवेदी, मानसिंह राजपूत , संजीव कुमार आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डा0 रामप्रकाश द्विवेदी ने किया ।







Leave a comment