जालौन-उरई। ग्राम औरेखी में जिला स्तर की औरेखी प्रीमियर लीग का शुभारंभ कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डीनेटर राहुल राय प्रजापति ने फीता काटकर किया। ओपनिंग मैच जालौन और सरावन की टीमों के बीच खेला गया जिसमें टाॅस जीतकर जालौन की टीम ने पहले फील्डिंग करने का फेसला लिया नतीजतन पहले बैटिंग करते हुये सरावन की टीम ने 12 ओवर में 111 रनों का स्कोर खडा किया। इस स्कोर का पीछा करते हुये जबाब में खेली जालौन की टीम 69 रन बनाकर ही आॅल आउट हो गयी ।
सरावन की ओर से अबरार ने 4 चैकों की मदद से 28 रनों की सबसे बडी पारी खेली नतीजतन उन्हें मैन आॅफ दि मैच घोषित किया। राहुल राय प्रजापति ने कहा कि खेलों को खेल भावना से खेला जाना चाहिये जो सिखाती है कि प्रतिस्पर्धा केवल खेल तक सीमित रहे, व्यक्तिगत न बनें। उन्होंने कहा कि खेलों से कई लाभ हैं। खेल आपसी भाई चारे को मजबूत करते हैं, इनसे शारीरिक ताकत मिलती है, मनोरंजन भी होता है। आप फिट रहोगे तो बीमारी नहीं होगी।
इस मौके पर श्यामबाबू रजक ग्राम प्रधान, पंकज सिंह चन्देल , अरविन्द सेंगर, संजू बौद्ध , मोहित कुशवाहा , विकास कुशवाहा , अनमोल प्रजापति , राकेश प्रजापति , पुष्पेन्द्र , भानुप्रताप , महेन्द्र आदि सैकडों ग्रामीण उपस्थित रहे।








Leave a comment