बोहद्पुरा के जंगल में अवैध शराब की बड़ी फैक्ट्री पकड़ी गयी , बने अधबने तमंचों का भारी जखीरा बरामद

उरई  | कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एस ओ जी के सहयोग से बोहद्पुरा के जंगल में अवैध असलाह बनाने की एक बड़ी फैक्ट्री पकड़ी | 2 वर्ष पूर्व भी अवैध असलाह बनाने के एक गिरोह का पर्दाफ़ाश हुआ था जिसमें शामिल रहे 2 कथित अपराधी जमानत पर छूटने के बाद फिर इस काम में सक्रिय हो गए थे जबकि पुलिस इन पर खुफिया निगाह जमाये हुए थी | इसलिए फिर से इनको दबोचा गया तो इनकी निशानदेही पर बोहद्पुरा में संचालित इस फैक्ट्री में बने , अधबने कई तमंचे एक गड्ढे को खोद कर बरामद किये गए |

  पुलिस अधीक्षक इरज राजा ने बताया कि पकडे गए आरोपितों का कहना है कि वे तमंचों  को नगर निकाय के चुनावों में सप्लाई करने वाले थे | आरोपितों के नाम राजा सिंह उर्फ़ राजा और रमेश विश्वकर्मा निवासी गण पहाड़ी भिटारी थाना महोबा हैं | रमेश को तमंचे की फिनिशिंग में महारत हासिल है | पिछली बार पकडे जाने के वाबजूद ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आये | फैक्ट्री से 315 बोर के 7 तमंचे , एक दोनाली तमंचा , एक 12 बोर तमंचा , एक 32 बोर तमंचा , 315 बोर के पांच अधबने तमंचे , 2 तमंचा 12 अधबने तमंचे , 3 नाल 315 बोर , एक नाल 12 बोर , 4 तमंचा बोडी बरामद की गयी | तमंचा बनाने के उपकरण भी मौके से जब्त किये गए |

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों पर कठोर कानूनी कार्रवाई के अलावा कारगर पैरवी फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा दिलाने के लिए की जायेगी |

Leave a comment