जालौन-उरई | मटर की रोमिंग करने आये मजदूर की बाइक नारायनपुरा तालाब से चोरी होने के आखिरकार 14दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया |
सिमरिया निवासी नरेश कुमार किसानों के खेत में खडी हरी मटर की फसल में रोमिंग का काम करता है | वह 29 जनवरी को ग्राम नारायणपुरा मे एक किसान के खेत की मटर की रोमिंग करने आया और उसने अपनी बाइक को तालाब के पास खडी करदी और खेतो में चला गया | जब लौट कर आया तो देखा उसकी बाइक वहा से गायब थी जिसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी गयी | जबकि पुलिस ने लगभग 14दिन बीत जाने बाद पीडित की सूचना दर्ज की।







Leave a comment