०-जच्चा बच्चा दोनो सुरक्षित

जालौन-उरई । एम्बुलेंस के ईएमटी द्वारा महिला की प्रसव पीडा बढने पर गाडी मे कराया प्रसव\  जच्चा बच्चा दोनो सुरक्षित दोनो को अस्पताल मे कराया गया भर्ती |

सरकार जन कल्याणकारी योजना का लाभ जनता को मिल रहा है | प्रसव तथा अन्य घातक बीमारियों व एक्सीडेटल केसों मे तत्काल सेवा मे हाजिर सरकार की एम्बुलेंस सेवा सबको लाभ पहुचा रही है | इतना ही नही इस एम्बुलेंस गाडी मे एक ईएमटी जो प्राथमिक उपचार करके भी तत्काल मरीजो को फायदा भी पहुचा रहे हैं | इसी प्रकार का एक मामला ग्रामीण क्षेत्र के सुढार का प्रकाश मे आया जहां बुधवार की रात्रि एम्बुलेंस गाडी नं यूपी 32 ईजी0278 के पायलट मनोज के पास बुधवार की रात्रि 12 एक फोन आया | उसके बताये अनुसार वह अपनी गाडी लेकर उक्त गांव मे पहुच कर प्रसव पीडा की मरीज राखी देवी पत्नी पुष्पेंद्र को लेकर जालौन अस्पताल आ रहा था कि अचानक मरीज के प्रसव पीडा ज्यादा बढने से उसमें तैनात ईएमटी प्रेम शंकर ने गाडी रोककर उक्त महिला को अपनी चतुराई के साथ उक्त महिला के साथ आई महिलाओ की देखरेख मे सुरक्षित प्रसव कराया| जच्चा बच्चा दोनो सुरक्षित हैं  जिन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है ।

Leave a comment