०-हाथी पांव,हाइड्रोसील तथा हाथ पैरो मे सूजन जैसी बीमारियो से बचाव करती है इसकी दबाई

०-52टीमे तथा9सुपर बाईजर नगर करेगे कार्य

जालौन-उरई। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन 10 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा।जिसमें 52 टीमें तथा 9 सुपर बाइजर नगर मे दवा वितरण का कार्य करेगी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ केडी गुप्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि 10फरवरी से 27फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस रोग को जड से समाप्त करने के लिये सरकार द्वारा प्रति वर्ष निशुल्क फाइलेरिया की दवाई वितरण कराई जाती है। इस रोग से ग्रसित बीमारी हाथी पांव होना,हाईड्रोसील में  सूजन तथा हाथ पैरो में सूजन आदि तमाम घातक बीमारिया होती हैं । इन घातक बीमारियों के बचाव के लिये यह दवाई उपयोगी है। नगर में इस कार्य के लिये 52 टीमें बनाई गयी है जो डोर टू डोर जाकर इस दवा को वितरित करेगी। इतना ही नही इसकी देखरेख तथा दबा बितरण की जा रही इसकी जानकारी के लिये 9सुपरबाइजर तैनात किये है।

Leave a comment