उरई | 13 फरवरी का दिन देश में राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है | इस दिन भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती होती है |

लखनऊ स्थित रेड ब्रिगेड से जुडीं उषा विश्वकर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन से उनके ग्रुप की 35 युवतियां रानी लक्ष्मी बाई की अनन्य सहयोगी वीरांगना झलकारी बाई की जन्म स्थली भोजला से पदयात्रा पर निकलेंगी जिसका समापन 400 किलोमीटर का पैदल सफ़र तय करके 2 मार्च को सरोजिनी नायडू के निर्वाण दिवस पर लखनऊ में किया जाएगा | इस यात्रा का मकसद प्रथम स्वाधीनता में योगदान करने वाली वीरांगनाओं का इतिहास खंगालना है क्योंकि इस इतिहास को आज़ादी के बाद भी सामने लाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किये गए | साथ ही महिलाओं की छवि क्या है और कैसी होनी चाहिए इस विषय पर विमर्श के तार छेड़ना है | उरई से 19 फरवरी को यह यात्रा गुजरेगी | इस दिन अशोक गुप्ता महाबली और प्रांतीय शिक्षक नेता गिरेन्द्र सिंह आदि के नेतृत्व में यात्रा की जोरदार अगुआनी की तैयारी की जा रही है |

Leave a comment