जालौन-उरई । शताब्दी बस ने बाइक सवार युवक को रौदा जिसके चलते युवक की मौत। मृतक के रिश्तेदारों ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा कराया दर्ज।

तेज रफ्तार के कहर से न जाने कितनी जाने जा चुकी हैं फिर भी इस पर रोक नही लग पा रही है। प्रशासन के तमाम प्रयास के चलते भी तेज रफ्तार पर विराम नही लग पा रहा है। दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस बस ने अपनी तेज रफ्तार से नियंत्रण खो दिया और आगे जा रही बाइक में  जोरदार टक्कर मार दी। हरदोई राजा निवासी शिवकुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि उसके दामाद नया खंडेराव निवासी राजकुमार पुत्र नारायण दास बुधवार की शाम को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये बंगरा रोड पर जा रहे थे। जैसे ही वह कन्हैया धाम गेस्ट हाउस के पास पहुचे ही थे | पीछे से आ रही तेज रफ्तार शताब्दी बस के चालक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये | राहगीरों की मदद से उन्हे अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों  ने उन्हे मृत घोषित कर दिया | मौत की खबर लगते ही घर में  कोहराम मच गया।

Leave a comment