
जालौन-उरई। ब्लॉक में आरसेटी पर भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), अहमदाबाद द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम मंत्रालय (एम्एसएम्ई), भारत सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया| कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह एवम विभिन्न रोजगार परक कार्यक्रम के 65-70 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया | इसका शुभारंभ आरसेटी के निदेशक राकेश चंद्र त्रिवेदी ने स्वागत उद्बोधन से किया | उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के आर्थिक, तकनीकी एवं औद्योगिक विकास में सहायक होते हैं | लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य बहुत सी योजनाओ की जानकारी के साथ साथ उन योजनाओ में कैसे अप्लाई किया जाता है इसकी जानकारी दी जाती है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवक/युवतियां प्रशिक्षण के माध्यम से अपना स्वरोजगार कर सकें और बेहतर रोजगार प्राप्त कर सके | मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से आर के गौतम रहे | उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया | इस कार्यक्रम में उद्यम के मुख्य विषय जैसे उद्यमी के गुण, उद्यमी बनने के फायदे, उद्यम अवसर की पहचान एवं चयन, उद्यम स्थापना प्रक्रिया, समस्या समाधान, मार्केटिंग, किस कार्य के लिए किससे मिले इत्यादि और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी गयी|
ईडीआईआई के परियोजना अधिकारी अभिषेक नंदन ने प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य बताया।
उन्होने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (पीएम्ईजीपी) के बारे में विस्तृत जानकारी दी और योजना की पात्रता, योग्यता, ऋण की सीमा और प्रक्रिया, विभागीय सहायता एवं कौन कौन से कार्य योजना में नहीं शामिल हो सकते है की पूरी जानकारी दी। इसके अलावा अन्य संचालित योजनाओं जैसे ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा स्व रोजगार योजना , विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, हस्त शिल्प पेंशन योजना इत्यादि के बारे में जानकारी दी।मोबाइल ऐप उद्यम सारथी की महत्ता बताई।आरसेटी के संकाय सदस्य स्वयं प्रकाश शुक्ला ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में बताया | , उन्होंने बताया कि आरसेटी ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को स्व -रोजगार परक प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहा है, संस्थान द्वारा प्रशिक्षित अधिकांश युवा स्व रोजगार एवम उद्यमिता की पहल कर रहे हैं। यह कार्यक्रम ईडीआईआई द्वारा आयोजित किया गया जिसका प्रधान कार्यालय गांधी नगर, गुजरात में है | ईडीआईआई कई राज्यों में क्षेत्रीय एवं परियोजना कार्यालय स्थापित किये हैं जहाँ से राज्य की उद्यमिता विकास की विभिन्न परियोजनाओ को संचालित किया जाता है | ईडीआईआई, अहमदाबाद, भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस) के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह संस्थान शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण, राष्ट्रीय और अंतर-राष्ट्रीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के क्षेत्र में एक नेशनल रिसोर्स आर्गेनाइजेशन है। ईडीआईआई को सामान्य (गैर-तकनीकी) श्रेणी में अटल रैंकिंग ऑफ़ इंस्टिट्यूट ऑन इनोवेशन अचीवमेंट्स (ARIIA) – 2021 द्वारा संस्थानों की रैंकिंग के तहत प्रथम स्थान दिया गया है।कार्यक्रम का सञ्चालन स्वयं प्रकाश शुक्ला ने किया।








Leave a comment