उरई | आटा के जाबांज थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने लम्बे समय से फरार चल रहे  25 हजार के इनामी शातिर को धर दबोचा | उसके खिलाफ लूट के कई मामले दर्ज रह चुके हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना  दुर्दांत है |

इस शातिर का नाम है सत्यम राजपूत निवासी खेडा शिलाजीत थाना जरिया जनपद हमीरपुर |

      आपराधिक कारनामों के कारण उसके खिलाफ गैंगस्टर भी आयद हो चुका है लेकिन फिर भी वह नहीं सुधरा |

आटा के थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने अन्ततोगत्वा उसे दबोच कर यह कहावत चरितार्थ कर दी कि क़ानून के हाथ बहुत लम्बे होते हैं | पुलिस अधीक्षक इरज राजा ने कहा कि उसके खिलाफ मुकदमों में प्रभावी पैरवी अदालत में कर उसे कठोर सजा दिलाई जायेगी ताकि फिर कभी क़ानून के खिलाफ सर उठाने की हिम्मत किसी को न हो |

Leave a comment