उरई 11 फरवरी (सू०वि०)।
जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 4.0के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग जालौन से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा शहीद चंद्र शेखर आजाद इंटर कॉलेज में बेटियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कालेज की छात्राओं एवं जनमानस को महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर के द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005,दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, पोक्सोम अधिनियम2005 , बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं बाल अधिकारों आदि के विषय में जानकारी दी गई । छात्राओं को बताया गया अगर उन्हें सोशल मीडिया पर जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम व्हाट्सएप पर किसी भी तरह के अश्लील वीडियो फोटो द्वारा परेशान किया जा रहा है तो वह साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल (www.cibercrime.gov.in )* पर शिकायत कर सकती और उरई में स्थित साइबर सेल में जाकर शिकायत दर्ज करा सकती है। पुलिस थानों में कार्यरत “महिला हेल्प डेस्क” के बारे में जानकारी दी, साथ यह भी बताया गया कि बेटियों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़ाना चाहिए बेटा बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव ना किया जाए व लिंग भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने बेटियों के विरुद्ध हो रही हिंसा तथा भेदभाव को मिटाने हेतु हम सभी को एकजुट होकर मिलकर प्रयास करना होगा तथा सुरक्षा हेतु महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया।महिला कल्याण अधिकारी ने छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी बताया इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनसेवा या लोकवाणी केंद्र जाकर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें । जिला समन्वयक नीतू देवी द्वारा वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे मिल रही सुविधाओं जैसे पुलिस सुरक्षा, विधिक सहायता ,चिकित्सीय सुविधा, परामर्श सुविधा आदि की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि यदि कोई महिला हिंसा का शिकार होती है तो वह सीधे वन स्टॉप सेंटर मैं आकर संपर्क कर सकती है।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर, जिला समन्वयक नीतू देवी तथा शहीद चन्द्र शेखर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य नीरज निरंजन तथा प्रवक्ता मोहम्मद सरताज, अनुराग पाठक, मलखान कुशवाहा, गोविंद पाठक एवं कालेज समस्त स्टाफ , छात्राएं उपस्थित रही।








Leave a comment