उरई 12 फरवरी (सू०वि०)।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अभय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित समस्त विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम गत बैठक में दिये गए निर्देशों पर की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली तथा जनपद मे तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी अधिकारियों से उद्यमियों द्वारा किये गये आवेदन पत्र पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य उद्यमियो की समस्याओं का निस्तारण करना है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में 49 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 51 का लक्ष्य प्राप्त हुए है।
ओ0डी0ओ0पी0 योजना में 20 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसमें से 37 आवेदनों को कार्यवाही हेतु बैंक के लिये प्रेषित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने लम्बित प्रकरणों पर ससमय कार्यवाही करते हुये पात्र उद्यमियो को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने प्रत्येक बिन्दुओ की रिपोर्ट निर्धारित समय में निस्तारित करके प्रगति करना सुनिश्चित करने तथा सम्बन्धित विभागों को अनुपालन आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना हेतु निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के निस्तारण के संबंध में निवेश मित्र पोर्टल में कृषि, श्रम, ड्रग विभाग, हाउसिंग एंड अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम ,उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड से संबंधित आवेदन पत्र पोर्टल पर उपलब्ध है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी आवेदन को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उतर प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी 2023 में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर् समित हेतु जनपद जालौन में समित के समापन का संजीव प्रसारण भी किया गया।
इस अवसर पर मा० विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन , उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव, लीड बैंक अधिकारी ,जिला कृषि अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।








Leave a comment