उरई ।

जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने बताया कि दिनांक 15.02.2023 (बुधवार) को पूर्वान्ह 11:00 बजे ग्राम पंचायत रवा विकास खण्ड नदीगाँव में जन चौपाल आयोजित की जाएगी। जन चौपाल के दौरान जन शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों का चयन, ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत किये जाने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों / ग्राम पंचायत में कराये गये विकास कार्यों / राजस्व कार्यों आदि की भी समीक्षा की जाएगी। कृपया व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अन्य आवश्यक व्यवस्थायें कराया जाना सुनिश्चित करायें। उप जिलाधिकारी / खण्ड विकास अधिकारी सुनिश्चित करेगें कि उनके तहसील / विकास खण्ड एवं ग्राम स्तरीय राजस्व/ विकास विभाग एवं संबंधित अन्य विभागों के कर्मचारी / अधिकारी वांछित अद्यावधिक सूचनाओं के सहित जन चौपाल के दौरान उपस्थित रहें।

Leave a comment