औद्योगिक क्षेत्र में गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा जन जीवन , लूट की कार में घूम रहे थे बदमाश

 

उरई | शहर कोतवाली क्षेत्र में राहिये के पास रोडवेज बस डिपो के बगल में औद्योगिक आस्थान कोलोनी वाले रास्ते पर मंगलवार को पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक बदमाश ने पुलिस की जवाबी फायरिंग से घबरा कर तमंचा फेंक कर आत्म समर्पण कर दिया जबकि दूसरा भाग निकला | बताया जाता है कि पकड़ा गया बदमाश क्रिकेट का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रह चुका है जों रणजी ट्राफी ही खेल चुका है | साथ ही मिस्टर हरियाणा भी रहा है | एस ओ जी प्रभारी योगेश पाठक के मुताबिक़ उसके इस तरह के बयान की तस्दीक कराई जा रही है |

     एस ओ जी प्रभारी योगेश पाठक को सूचना मिली थी कि बाहर के कुछ बदमाश किसी वारदात  के इरादे से हाई वे पर गुजर रहे हैं तो फैक्ट्री एरिया इंचार्ज के साथ उन्होंने संदिग्धों की गाडी का पीछा किया जिस पर बदमाशों ने अपनी गाडी हाई वे से नीचे लिंक रोड पर उतार दी | फैक्ट्री एरिया में उनकी गाडी झाड़ियों में फंस गयी जिस पर 2 लोग गाडी से उतरे और पुलिस दल पर फायरिंग करते हुए भागने लगी नतीजतन पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग के लिए बर्स्ट खोल दिया |

इसी बीच एक बदमाश भाग निकला जबकि दूसरा पुलिस की घेराबंदी में फंस गया तो उसने तमंचा फेंक कर पुलिस के सामने सरेंडर करने में ही गनीमत समझी | उसकी गाडी भी जब्त हो गयी जिस पर  हरियाणा का नंबर लिखा था | पता चला है कि यह गाडी लूट की थी | पकडे गए बदमाश ने अपना नाम सोनू चौधरी निवासी ग्राम अटारी थाना छायांसा जनपद फरीदाबाद हरियाणा बताया है | उसके दूसरे साथी का नाम पता लगाया जा रहा है | उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री का भी पता लगाया जा रहा है | जब्त की गयी गाडी का असली मालिक कौन है , उसके कहाँ से और कैसे लूटा गया इसका भी सुराग तलाशा जा रहा है |  

Leave a comment