उरई | कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान जल कर मरीं मां बेटी के परिजनों से मिलने जा रहे सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी कालपी के यमुना सेतु पर गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें कोतवाली लाया गया |

    विनोद चतुर्वेदी ने इस दौरान कहा कि उन्होंने पुलिस से कहा कि या तो उन्हें जेल भेजें या परिजनों से मिलने जाने दें लेकिन पुलिस नहीं मानी | उन्होंने कहा कि यह जाति विशेष का नहीं मानवता से जुदा मुद्दा है | विनोद चतुर्वेदी ने हालांकि स्थानीय पुलिस से जताई सहानुभूति | कहा वे क्या करें उन्हें ऊपर के आदेशों का हुकुम बजाना है |

Leave a comment