बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक खुशहाली ही डबल इंजन सरकार की मंशा – गौरी शंकर

X-सदर विधायक के अपनत्व और भरोसे ने ग्रामीणों में भरा उत्साह

X-जनसमस्याओं के निराकरण के साथ विकास परक कार्य कराने का दिलाया भरोसा

 ×सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की जन चोपाल में ग्रामीणों में रहा खासा उत्साह 

उरई-सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकोढी बैरागढ़ मैं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने से आज प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक उन्नति के अवसर प्राप्त हो रहे हैं जिस तरह से समाज के लोगों को भयमुक्त जीवन के साथ-साथ विभिन्न रोजगार परक कार्यों से जोड़कर उन्नति करने के मार्ग प्रशस्त हुए हैं यह इस बात का सूचक है कि आम लोगों का सरकार में विश्वास बढ़ा है उन्होंने यह भी कहा कि अब समाज के हर तबके की उन्नति तेजी के साथ हो रही है महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर हर क्षेत्र में आगे आने लगी है।

शक्तिपीठ बैरागढ़ से वापस लौटने के उपरांत यहां ग्राम अकोढी मैं आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने सर्वप्रथम ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी इस बीच ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा ने गांव के विकास से जुड़े 6 सूत्री मांग पत्र को सदर विधायक को सौंपा जिसमें उनसे गांव के 2 मार्गों को सीसी कराए जाने के अलावा गांव में हेल्थ एटीएम, सोलर लाइट तथा एक माता के मंदिर परिसर में हॉल बनाए जाने की मांग प्रमुख रूप से थी। सदर विधायक ने ग्रामीणों को उनके मांग पत्र के आधार पर दो सीसी  रोड व पक्का  मोक्षधाम का आश्वासन दिया  और कहा कि जल्दी ही वह अपने यथासंभव प्रयास कर उनकी   शेष  मांगों को पूरा करेंगे। कार्यक्रम में सदर विधायक के साथ मौजूद भाजपा नेताओं में बृजेश निरंजन मंडल अध्यक्ष प्रिंस निरंजन केशव गुप्ता जी जय नारायण साहू जी योगेश निरंजन अजय राठौर प्रमोद मित्तल शिव प्रताप तोमर राम रूप परिहार ऋषभ पटेरिया आदि अतिथियों को ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा ,अधिवक्ता एवं पूर्व कलेक्ट्रेट प्रभारी जिला बार संघ अवधेश निरंजन, समाजसेवी उमाकांत पाठक, किशन परिहार लक्ष्मी प्रसाद वर्मा हरिराम वर्मा धर्मेंद्र वर्मा अर्जुन कुशवाहा लखन कुशवाहा हरीश चंद्र तिवारी राजू निरंजन दिलीप निरंजन अर्जुन निरंजन बाबूलाल पोस्टमैन राजा भैया निरंजन कृष्णकांत पालीवाल गया प्रसाद वर्मा कामता रायकवार हीरालाल रायकवार शीलू बीडीसी राम सिंह निरंजन राजेश तिवारी राम सिंह पाल, अर्जुन कुशवाहा,  मनोज निरंजन जितेंद्र निरंजन जयराम वर्मा मुकेश महाराज हरनाथ वर्मा आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भगवती वर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह के तौर पर राम दरबार भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया।

Leave a comment