नेहरु युवा केंद्र के नेतृत्व प्रशिक्षण का समापन 

उरई | युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा नेहरु युवा केंद्र संगठन के निर्देशन में नेहरु युवा केंद्र द्वारा युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आदर्श संस्कृत विद्यालय में समापन किया गया। इस दौरान  विभिन्न ब्लॉक के प्रतिभागियों को नेतृत्व तथा सामुदायिक विकास से संबंधित विषय पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। उन्हें योग तथा खेलों के माध्यम से  होने वाले विकास के संबंध में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रवि दत्त दीक्षित द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण का का आयोजन 14 फरवरी से 16 फरवरी तक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए विभिन्न व्याख्यान आयोजित किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य पूर्णेंद्र मिश्र ने प्रमाण पत्र दिए इस अवसर पर  शिव विशाल चतुर्वेदी, लक्ष्मी नारायण, रोहित,प्रमोद रीछारिया अरविंद संज्ञा आलोक दिवेदी नेहा यादव,सत्यम सिंह इत्यादि उपस्थित रहे |

Leave a comment