उरई | ग्राम आटा में बस स्टैंड पर संचालित द्विवेदी किराना स्टोर में बीती रात ताला तोड़ कर चोरी कर ली गयी | इसमें लगभग 5 लाख रूपये की चपत जिसमें 15 हजार नकदी शामिल हैं अज्ञात चोर दुकानदार को लगा गए | दुकानदार द्वारा लिखित सूचना देने पर पुलिस ने मौक़ा मुआयना किया | आटा के थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह चौहान ने कहा है कि वे जांच करायेंगे और वारदात का पर्दाफ़ाश जरूर होगा |







Leave a comment