जाबांज योगेश  पाठक ने एक और मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी को किया लंगडा , एस पी ने पीठ थपथपा कर की हौंसला अफजाई  

,

उरई | पुलिस अधीक्षक इरज राजा का ऑपरेशन लंगडा अभियान एस ओ जी प्रभारी योगेश पाठक की दिलेरी के चलते पूरी कामयाबी के साथ परवान चढ़ रहा है जिसके क्रम में शुक्रवार को जालौन कोतवाली के ग्राम सुढार के पास 50 हजार के इनामी एक डकैत को गोली मार करके लगड़ा करके दबोच कर पुलिस अधीक्षक को गदगद कर दिया | उन्होंने खुलेआम उनकी  पीठ थपथपा कर उनकी हौंसला अफजाई की |

पकड़ा गया बदमाश   ह्त्या सहित डकैती जैसी संगीन वारदातों में वांछित भूरी जाटव उर्फ़ अजय उर्फ़ श्रीकृष्ण निवासी नगला छत्ते थाना बैद्पुरा जिला इटावा बताया गया है | उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है जिससे उसने पुलिस पर फायरिंग की थी | मुठभेड़  के समय वह मारुति इको कार से जा रहा था | पुलिस ने इस कार को भी जब्त कर लिया है | [i]


[i]  एक्

Leave a comment