उरई | जिलाधिकारी चाँदनी सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विकसित किये गये ई-कवच पोर्टल पर सूचना अंकन के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आशा ,ए०एन०एम० तथा सी०एच०ओ० अपने अपने कार्यक्षेत्रों के 1-1 बच्चें, गर्भवती महिलाओं तथा परिवारों की समस्त सूचनायें पोर्टल पर फीड करें तथा न्यूनतम प्रगति वाली 3-3 आशा, ए0एन0एम0 तथा सी०एच०ओ० को जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रत्येक माह बुलाया जायेगा | इसके अतिरिक्त अक्रियाशील आशाओं तथा संगिनियों के विरूद्ध कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी। यह कार्य अत्यन्त संवेदनशील तथा कुशलता के द्वारा किये जाने की आवश्यकता है। ब्लाक स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व अधीक्षक आशावार प्रगति की समीक्षा करें। प्रशिक्षण के दौरान जनपद के प्रत्येक ब्लाक से 1 सी०एच०ओ० 1 एन0एन.एम0 ,2 आशा संगिनी तथा 5 आशा कुल 90 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में मुख्यतः वी0एच0आई0आर0 फीडिंग नियमित टीकाकरण की फीडिंग तथा आभा आई०डी० बनाये जाने के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक पी०पी०टी० तथा वीडियो क्लिप द्वारा बताया गया | साथ ही अन्य प्रोग्रामों की रिपोर्टिंग के तरीकों के वारे में भी बताया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एन०डी०शर्मा द्वारा भी समस्त निर्देशों का अनुपालन करने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षक अतीफ खान मण्डलीय अनुश्रवण एवं मूल्याकन अधिकारी द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षत किया गया, जनपद स्तर से डा० प्रेम प्रताप सिंह जिला कार्यक्रम प्रबंधक धमेन्द्र कुमार डी०सी०पी०एम० तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया तथा प्रशिक्षण की कार्यवाही पूर्ण कराई गई।







Leave a comment