लोगों को परेशान करने के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी क़ानून निरस्त किये जायेंगे

-शिवाजी महाराज की जयंती पर पहली बार जिले में भव्य आयोजन

उरई | केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा है कि संसद मेँ जन विश्वास विधेयक लाया गया है जिसके जरिये ओपनिवैशिक युग के उन सभी क़ानूनों को निरस्त किया जाएगा जो लोगों को परेशान करने के लिए अधिकारियों के हाथों मेँ औजार के रुप मेँ इस्तेमाल हो रहे है |

भानुप्रताप सिंह रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के कार्यक्रम मेँ मुख्य अतिथि के रुप मेँ सम्बोधित कर रहे थे |

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास करने मात्र से समाज मेँ बुराइयों का अंत नहीं हो सकता जब तक कि समाज इसके लिए जाग्रत न हो | उन्होंने स्वयं की मिसाल देते हुए कहा कि 2005 मेँ जब प्रदेश में सपा की सरकार थी जिले को चुनौती दी गयी थी कि दिरावटी जिला पंचायत सीट पर कोई पर्चा दाखिल नहीं करेगा तो उन्होंने इस धमकी का मुकाबला करना तय किया जबकि पार्टी में उनके संरक्षक नेताओं ने भी उन्हें यह जोखिम मोल लेने से रोका पर वे नहीं माने | जिसकी वजह से उन पर संगीन धाराओं में मुकदमे लाद दिए गए लेकिन ऐसे ही प्रतिरोध के कारण प्रदेश में हमेशा के लिए अत्याचारी शासन का अंत हुआ | उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें शिवाजी महाराज से बहुत प्रेरणा मिली जिनके अदम्य साहस के कारण औरगजेब की हुकूमत को अंततोगत्वा घुटने टेकने पड़े और मराठा साम्राज्य की स्थापना संभव हुई |

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी,  सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ के विधायक मूलचंद निरंजन., विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री राजवीर सिंह जादौन, सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह मुन्नू, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, सांसद प्रतिनिधि रविकांत द्विवेदी, अवध बब्बा, नदीगाँव ब्लाक प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह डिम्पल मंचासीन रहे|

प्रसिद्ध समाजसेवी चौधरी  जय करण सिंह के संयोजन वाली  समिति के तत्वावधान में जिले में पहली बार शिवाजी महाराज की जयंती का भव्य आयोजन जालौन बाई पास चौराहे पर स्थापित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किये जाने के बाद समीप में ही जमुना पैलेस सभागार में हुआ जिसकी अध्यक्षता जालौन के ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन ने की,  संचालन राम शंकर छानी ने किया |बाद में आभार डॉ वीरेंद्र सिंह निरंजन ने जताया |

Leave a comment