उरई | सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय / मान्यता प्राप्त विद्यालयों की वर्ष 2023 की अवकाश तालिका में 9 मार्च 2023 का होली भाई दूज का अवकाश अंकित नही है जबकि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलो के साथ साथ खासतौर से बुन्देलखंड क्षेत्र में परम्परागत रूप से भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अन्य जनपदों के हैं जो त्यौहार मनाने जाते हैं । भाई दूज का त्यौहार मनाने के चलते अधिक दूरी के कारण उनका कार्यस्थल पर आ पाना सम्भव प्रतीत नही होता। इस दिवस में यातायात के साधन भी पूजन आदि के बाद संचालित होते हैं । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ.प्र. जनपद इकाई जालौन (प्रा0सं0) ने जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में बीएसए को ज्ञापन सौंपकर होली भाई दूज पर्व तथा वर्णित समस्यों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 09 मार्च 2023 का अवकाश घोषित करने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री इलियास मंसूरी , जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, अरविंद स्वर्णकार, मनोज बाथम, कृष्ण गोपाल सिंह, हिमांशु पुरवार, पवन प्रजापति, सत्यपाल, चंद्रपाल, विजय तिवारी, पवन सोनी, अरविंद निरंजन, अनुराधा चौधरी, प्रियंका चौधरी, सरला कुशवाहा, महिमा बाजपेई, अरविंद स्वर्णकार, जय करन, इरशाद, दशरथ सिंह, पवन कुमार वर्मा, उमेश कुमार, भागवती, कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।







Leave a comment