उरई | तुलसी विहार कोलोनी में बुधवार की रात कालोनी के सारे संभ्रांत लोगों ने सामूहिक रूप से पहले होली जलाई और इसके बाद होलिका मैया की जय के साथ बैठक जमाई |

सभी ने रक दूसरे को गुलाल मल कर पूरे उत्साह से होली का उल्लास मनाया |

यह होली प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ अशोक अग्रवाल के आवास के सामने सजी थी | कालोनी की महिलाओं और बच्चों होलिका दहन के बाद उसकी पूजा कर परिक्रमा की और उसके अवशेष भक्तिभाव से घरों में ले गयीं |

इस दौरान विशेष रूप से पूर्व डीजीसी रमाकांत द्विवेदी , एडवोकेट वाष्णेय जी , स्टेट बैंक के सेवा निवृत अधिकारी हरिहर नारायण सक्सेना , छत्रसाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ राकेश निरंजन , ग्रामीण बैंक के सेवा निवृत अधिकारी वीरेन्द्र सिंह परिहार, राकेश गुप्ता और पत्रकार के पी सिंह उपस्थित रहे |







Leave a comment