उरई | स्थानीय शंकर वेंकट हाल में निर्वाचन अधिकारी गत दिनों भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा उरई के चुनाव निर्वाचन अधिकारी द्वय रमाकांत द्विवेदी व युद्धवीर सिंह कंथरिया की देख रेख में सर्व सम्मति से संपन्न करवाये गए | इस अवसर पर रीजनल मंत्री इं अजय इटौरिया, राष्ट्रीय उप चेयरमैन समग्र ग्राम जीवनराम गुप्त, *प्रान्तीय महासचिव अजय महतेले की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वर्तमान में कार्यरत अध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा, सचिव राजेश चन्द्र गुप्ता , संयोजिका ममता दोहरया हैं । सत्र 2023-24 हेतु नवीन कार्यकारिणी के चुनाव में सर्व सम्मति से आम सभा के सदस्यो ने अध्यक्ष राजेश निगोतिया, सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता , कोषाध्यक्ष रवि इटोदिया तथा महिला संयोजिका श्रीमती ऊषा निरंजन जी को चुन लिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारणी को बधाई दी | रीजनल मंत्री अजय इटोरिया ने निर्वाचित दायित्व धारियों को बधाई व शुभकामनाए देते हुए कार्यकारणी को पूर्ण सहयोग देने को कहा । नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे शाखा के सदस्यों के सहयोग से शाखा को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान हरिमोहन पुरवार, डा रामकिशोर पहारिया, भूपेन्द्र टोनी , लखन लाल, चन्द्र भान गुप्ता, संजय सुहाने, विजय बंसल भी उपस्थित रहे ।







Leave a comment