रामपुरा-उरई।
जाटव समाज को अपने उत्थान के लिये परम्परागत कुरीतियों से उबरना और शिक्षा की ओर अग्रसरता का संकल्प लेना होगा। इसके लिये हमारे लोग जुआ और शराब जैसे दुव्र्यसनों का परित्याग करना चाहिए। मृत्युभोज के आयोजन से छुटकारे का संकल्प भी इस कड़ी में जरूरी है।
यह बात गत दिनांे यहां अम्बेडकर चैराहे के पास आयोजित जाटव समाज विकास महासभा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव ने कही। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद््याराम आजाद ने की जबकि जगदेव सिंह ने संचालन किया। रामशरण जाटव ने शिक्षा को किसी भी समाज के विकास की आधारशिला बताया और कहा कि जाटव समाज को अपना गौरव बढ़ाने के लिये इस ओर भी ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर जाटव समाज विकास महासभा की रामपुर नगर इकाई का गठन किया गया जिसका अध्यक्ष अरविन्द कुमार जाटव को घोषित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में रामसनेही जाटव, डाॅ. अखिलेश प्रशांत, रमेशचन्द्र एडवोकेट, काशीप्रसाद नेताजी, इंजीनियर मनमोहन जाटव, भगवानदास भारतीय, कमलेश जाटव, भरतलाल मास्टर, रविराज डीहा, डाॅ. सचिन आर्य, निर्मला, परमाई पेंटर, अरविन्द जाटव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।







Leave a comment