पेशेवर गांजा विक्रेता ने पांचवी बार फिर देखा जेल का दरवाजा



उरई।
थाना सिरसाकलार पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में विचरण करते हुये एक व्यक्ति को रोक लिया। तलासी में उसके पास से एक किलो दो सौ अस्सी ग्राम गांजा मिला। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी ने गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अमर सिंह उर्फ पप्पू निवासी सिरसाकलार बताया है।
एस.ओ. के मुताबिक अभियुक्त पर आबकारी अधिनियम के ही पांच मुकद्धमें पहले से कायम हैं। पुनः आबकारी अधिनियम में चालान कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment