नगरपालिका चुनाव में पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी सपा


उरई।
स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी की उरई नगर इकाई की बैठक इकलासपुरा रोड स्थित पार्टी की जिला कार्यालय में हुयी जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुये नगर पालिका चुनाव को लेकर सुझाव दिये। जिला अध्यक्ष ने आस्वस्त किया कि प्रत्याशी चुनाव में पार्टी के लोगो की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जायेगा। पार्टी जिसे टिकट देगी उसे जिताने के लिये पार्टीजन आपसी मनोमालिन्य भुलाकर प्राण पर से काम करेंगे।
बैठक में महर्षि कस्यप तथा निषाद राज गुह्य को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवती सागर, हरिओम उपाध्याय, शिवराम कुशवाहा, नारायणदास अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बजरिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, जयदेव सिंह यादव, रामरतन प्रजापति, हर्षेन्द्र, चिंपू भइया, प्रदीप दीक्षित, कैप्टन रमाशंकर श्रीवास, महेश द्विवेदी सर, जितेन्द्र यादव, महेश शिरोमणि, मनीला वर्मा, जमालुद्दीन, वीरेन्द्र यादव, इमरान उल्ला, सुनील पाल, शैलेन्द्र सभासद, के.के.प्रजापति, राहुल पिरौना, वेद यादव, शवीउद्दीन, प्रताप सिंह यादव, जितेन्द्र फौजी, जयवीर यादव, पृथ्वी यादव, धीरेन्द्र सिंह सनि, राहुल बाबा, जयशंकर द्विवेदी, रामेन्द्र त्रिपाठी, मीरा राठौर, कुसुम सक्सेना, राजकुमारी यादव, रश्मि पाल, मान सिंह पाल आदि वरिष्ठ सपा नेता उपस्थित रहे

Leave a comment