जिले में अचानक सनसनी खेज वारदातों का तांता, माधौगढ़ क्षेत्र में 5 वर्षीय बालिका का शव मिला


उरई।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के सिरसादोगढ़ी में एक बालिका के गुम हो जाने की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद थाना पुलिस खोजबीन में जुट गयी। इस बीच सरकारी अस्पताल के भवन में रात को उसका शव बरामद हुआ नतीजन पुलिस सन्न रह गयी। शव पर चोट के निशान पाये गये है जिससे बालिका की हत्या का अन्दाजा लगाया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ ही पुलिस अधीक्षक इरड राजा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है लेकिन पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। एस.पी. के मुताबिक बालिका के परिजनों ने कुछ लोगो पर संदेह प्रकट किया है जिनपर निगाह रखी जा रही है। हांलाकि उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है तभी मृत्यु के सही कारण का पता चल सकेगा।

Leave a comment