उरई।
गेहूॅ की सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही क्रय केन्द्रों पर पूरी तरह चाक चैबन्द व्यवस्था के लिये जिला प्रशासन चैकन्ना हो गया है। इस क्रम में जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने गुरूवार को आसपास के कुछ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। कमियों को संज्ञान में लेकर सम्बन्धितों को व्यवस्थाओं की पूर्ति हेतु निर्देश जारी किये।
क्रय विक्रय सहकारी समिति के केन्द्र पर ई-पोस मशीन न होने पर उन्होंने केन्द्र प्रभारी को फटकार लगायी। साथ ही इस केन्द्र का संचालन कर रहे पी.सी.एफ. के जिम्मेदारों को यहां तत्काल ई-पोस मशीन उपलब्ध कराने की हिदायत सुनायी। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि. मडोरा के निरीक्षण में बोरो की मात्रा कम पायी गयी। इसे लेकर जिला प्रबन्धक पी.सी.एफ को निर्देशित किया कि तत्काल ऐसे क्रय केन्द्रों पर जहां बोरे कम है प्राथमिकता के आधार पर बोरो की पूर्ति की जाये।
जिलाधिकारी ने इस दौरान इलैक्ट्रोनिक कांटे, छलना आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसानों के लिये छाया पानी बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। गांव में ग्राम प्रधानों के माध्यम से गेहूॅ खरीद का प्रचार प्रसार कराय जाये।
निरीक्षण में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सी.एल.प्रजापति, केन्द्र प्रभारी अयोध्याशरण, मुन्नालाल मौजूद रहे।







Leave a comment