अण्डर 19 ट्राॅयल के लिये खिलाड़ियों की प्रतिभा, क्षमता तौलने की कार्रवाई शुरू


उरई।
उ.प्र. क्रिकेट संघ के द्वारा होने वाली अण्डर 19 ट्राॅयल के लिये शुरू की गयी तीन दिवसीन चयन प्रक्रिया के पहले दिन 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल मैच का उद्घाटन पुलिस लाइन के आर.आई. पारसनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर उ.प्र. क्रिकेट एसोसियेशन के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर व डी.सी.ए जालौन के संस्थापक श्यामबाबू, कमैटी के उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भइया जी, सचिव विकास कुमार, विनय कुमार सिंह, अविनाश सिंह, जालौन जोन के पूर्व रणजी खिलाड़ी विजेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
डी.सी.ए के सचिव विकास कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों का मैच मेें परफाॅरमेन्स के आधार पर किया जायेगा। इस दौरान यूपी.सी.ए. के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर श्यामबाबू ने बताया कि 30 अप्रैल से खिलाड़ियों के लिये 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्क शाॅप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इण्डियन टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव के कोच कपिल पाण्डेय और यूपी.सी.ए के सेलैक्टर कमैटी की सदस्य विजेन्द्र सिंह प्रशिक्षण देंगे। 

Leave a comment