इं अजय इटोरिया को पुनः रीजनल मंत्री भारत विकास परिषद का दायित्व

उरई | भारत विकास परिषद् में निरंतर अपनी सक्रियता एवं समाज सेवा में अग्रणी रहने वाले  बी के डी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक इंजीनियर अजय इटौरिया को भारत विकास परिषद के केंद्रीय नेतृत्व ने  रीजनल मंत्री का दायित्व सौंपा। इंजीनियर अजय इटौरिया का  कार्य क्षेत्र तीन प्रांत बुंदेलखंड , ब्रह्मावर्त ,पांचाल तक रहेगा।  भारत विकास परिषद की जिले की मुख्य शाखा के  अध्यक्ष राजेश निगोतिया , सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता , कोषाध्यक्ष, रवि इटोदिया,  पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्री भूपेंद्र कंथारिया, शाखा के संरक्षक राम किशोर पहारिया, प्रमोद कठिल, पूर्व अध्यक्ष अनुरुद्ध गुप्ता, नवीन विश्वकर्मा,  प्रांतीय अध्यक्ष डा सी पी गुप्ता,  प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन लाल जी,  संतोष गुप्ता, जितेंद्र कंठारिया आदि भारत विकास परिषद के सदस्यो ने  इंजीनियर अजय इटौरिया के निवास पर पहुंचकर उनको रीजनल मंत्री बनने की  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर  पर भूपेन्द्र गुप्ता टोनी ने बताया कि अजय इटौरिया जी विगत 15 वर्षों से भारत विकास परिषद में  शाखा सचिव, अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रांतीय महासचिव प्रांतीय अध्यक्ष सभी दायित्वों  पर कार्य करते हुए अब रीजनल मंत्री के दायित्व पर कार्य करेगे। अजय इटौरिया बहुत अच्छे, मृदुभाषी, लगन शील , अनुशासित, कुशल प्रशासक एव समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने,  कुशल नेतृत्व करने वाले परिषद के डायमंड तुल्य सदस्य हैं, आप अपने विद्यालय में कुशल प्रबंधन के साथ विद्यालय का  संचालन करते हैं |  हमेशा गरीब को मदद कर ने वाले हैं। कोविड काल में  सभी की मदद के लिए आगे रहे। लडकियो को गोद लेकर पढ़ाने   उनकी शादी करने, मेधावी बच्चो के लिए निशुल्क जालौन कैरियर में कोचिंग, दिव्यांग, वृद्धा आश्रम बाढ़ पीड़ितों से लेकर जहां भी लोगों की मदद की आवश्यकता होती है | वहां हमारे   अजय इटौरिया जी  हमेशा आगे रहकर  लोगों की मदद करते हैं | हमे खुशी है कि आज रीजनल मंत्री के रूप में सभी का मार्गदर्शन करेगे। इं अजय इटौरिया ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसे तीनो प्रांत में भारत विकास परिषद के पांच  सूत्र संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण  के साथ परिषद का कार्य विस्तार आगे ले जाने का प्रयास करूंगा।  भारत विकास परिषद को मजबूत करते हुए शाखा विस्तार  सदस्यता विस्तार के लिए  समय देकर  सम्पर्क कर  भारत विकास परिषद  के तीनों प्रांतों बुंदेलखंड प्रांत ब्रह्मा व्रत प्रांत पांचाल प्रांत में निरंतर प्रयास  कर परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य को आगे बढ़ाएंगे| इससे समाज के जरूरत बंद असहाय लोगो को हर संभव मदद पहुंचेंगे और  कहा कि किसी भी संगठन की गुणवत्ता उसके सदस्यों द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्य से आती जाती है | हम सभी सदस्यों  को धन्यवाद देते हैं जो निरंतर हर समय किसी भी आपदा में मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं | चाहे बाढ़ प्रभावित ,कोविड पीरियड में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने  बहुत ही अच्छे कार्य नेक कार्य किए हैं| वे अपने सभी सदस्यों को  को धन्यवाद देता है |

Leave a comment