हमीरपुर से स्वीकृत खंड को माफिया  जालौन की सीमा से कर रहे संचालित,प्रशासन मौन

चंदावली घुरौली खंड संख्या 6 जो हमीरपुर जिले से स्वीकृत है लेकिन जालौन के रास्ते से अवैध तरीके से  चलाया जा रहा है योगी सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए खनन नियमावली में बहुत सुधार किए लेकिन पट्टाधारक सरकार व विभाग के नियमों को मानने के लिए तैयार नहीं है ।ऐसा ही वाक्या हमीरपुर जिले से स्वीकृत चंदावली घुरौली खंड संख्या 6 के पट्टा संचालक द्वारा खनन माफियागिरी की जा रही है पट्टा स्वीकृत के पूर्व जो अनुबंध होता है उसमे स्पष्ट शर्त लिखी रहती है कि पट्टा जिस जिले से स्वीकृत होता है उसी जिले से संचालित करने की अनुमति रहती है लेकिन पट्टा संचालक माफिया होने को वजह से हमीरपुर जिले की बजाय जालौन की उरई तहसील के मुहाना पुल के पहले से रास्ता बनाकर पट्टे को संचालित कर रहा है यही नहीं नदी की धारा को भी रोके है इसी वजह से नदी के किनारे कुछ किसान सब्जी की फसल लगाए थे जिसको बर्बाद करने में पट्टा संचालक शामिल था क्योंकि वेतवा नदी की धारा को रोककर वह खनन कर रहा था जिसके कारण यह नुकसान हुआ इसकी शिकायत जिलाधिकारी जालौन चांदनी सिंह से हुई उन्होंने  जांच के आदेश दिए लेकिन जांच का आजतक मालूम नहीं । उपजिलाधिकारी राजेश सिंह से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने तत्काल खनिज निरीक्षक से इस बारे में जानकारी ली तो उप जिलाधिकारी उरई ने बताया कि नियमानुसार जो मौरंग खंड जिस जिले से स्वीकृत हो उसी जिले की सीमा से निकासी का नियम है यदि हमीरपुर से स्वीकृत खंड जालौन से संचालित हो रहा तो शत प्रतिशत गलत है यदि हमीरपुर के  मौरंग खंड  की जालौन की सीमा से निकासी हो रही है तो करवाई अवश्य होगी

Leave a comment