उरई।
महान प्रगतिशील विचारक और साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन की जयंती पर 9 अप्रैल को सायं 5 बजे से कोंच बस स्टैण्ड रोड स्थित कैलाश पाठक की बगिया में होने जा रही वृहत गोष्ठी के लिये सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
इसके लिये आयोजन समिति की कोर कमैटी की बैठक शनिवार को दोपहर में आयोजन समिति के अध्यक्ष चैधरी जयकरन सिंह, सह अध्यक्ष सुनील शर्मा और प्रमुख सूत्रधार अशोक गुप्ता की उपस्थिति में बैठक हुयी जिसमें आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिये व्यापक विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि विचार गोष्ठी में अकादमिक क्षेत्र के विभिन्न विद्धानों और साहित्य संस्कृति व चिंतन से जुड़े जन संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही छात्र और युवक भी आमंत्रित किये गये है ताकि उनको विद्धानों के विचारों से लाभान्वित होकर समुचित दिशा बोध का अवसर मिल सके।






Leave a comment