उरई।
देशभर में सामाजिक न्याय क्रान्ति के शंखनाद के लिये चर्चित हो चुके युवा पत्रकार और नेशनल जनमत के सम्पादक नीरज भाई पटेल की हांल ही में परिर्निवाण को प्राप्त हुयी सरला निरंजन माता जी की स्मृति में रविवार को रघुवीरधाम मेें मध्यांन्ह 12 बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
वैचारिक कुंभ का माध्यम बनने वाली इस श्रद्धांजलि देशभर के प्रगतिशील विचारकों, प्रोफेसरों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और अधिकारियों का समागम देखने को मिलेगा। ध्यान रहे कि नीरज भाई पटेल ने माता जी के अन्तिम संस्कार के समय कई परम्परागत कुरीतियों से विद्रोह करते हुये जो नये प्रतिमान स्थापित किये समझदार लोगो ने उनका व्यापक रूप से स्वागत किया था।






Leave a comment