उरई।
यातायात पुलिस के कहर के कारण अवैध वाहन चलाने से बाज न आने वालो में कोहराम मच गया है। इस दौरान अवैध टैक्सी, रिक्शा, बस स्टैण्ड छेककर यातायात नियमों का उल्लघंन कर रहे वाहन चालको के 300 चालान किये गये जिससे उनके होश ठिकाने हो गये। इस क्रम में 05 ईको कार सीज कर दी गयी।
अनाधिकृत वाहनों में अवैध रूप से सवारियां ढोकर ऐश करने वालो के दिन लगता है कि अब लद गये है। यातायात पुलिस चुनचुन कर उनकी खटिया खडी कर रही है। वाहन सीज हो जाने से कमाई के फेर में गाठ की पूंजी लुटा बैठने की नोबत आ गयी है।
इस बीच निकाय चुनाव के एलान के बाद यातायात पुलिस ने और तेजी पकड ली है। सोमवार को उसने युद्धस्तरीय कार्यवाहियां कर अवैध ढंग से हूटर बजाने वाले, काली फिल्म लगाने वाले व संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर 167 का चालान कर दिया। काली फिल्म वाले 05 वाहनों का चालान किया गया है।







Leave a comment