उरई।
डकोर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के इनामी आरोपी को धर दबोचा। उसका नाम देवेन्द्र कौशल निवासी मु0 तुलसीनगर उरई बताया गया।
देवेन्द्र कौशल की सुनारी की दुकान थी। जिसमें उसने चोरी की वारदात के गहने खरीदे थे। ऐसे दो मामले उसके खिलाफ कोतवाली उरई में दर्ज हुए। जिस पर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही कर दी।
इसके बाद देवेन्द्र कौशल भूमिगत हो गया था। उसके गैंगस्टर मामले की डकोर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही थी। इसके कारण डकोर पुलिस कई दिन से उसे पकडने की फराक में थी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ पा रहा था। इस बीच एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25000/-रूपया का इनाम भी घोषित कर दिया था। नतीजतन डकोर पुलिस ने उसकी घेराबन्दी के प्रयास और तेज कर दिये जिससे आज उसको पकड लिया गया।







Leave a comment