उरई।
राहुल सांकृत्यायन की जयंती पर रविवार को कोंच रोड पर विचार गोष्ठी आयोजित हुयी जिसे बेबाकी से सम्बोधित करते हुए सेवा निवृत्त आईआरएस शम्भू दयाल जी ने धर्म को व्यक्तिगत आस्था का विषय बताया और राजनीति में धर्म के इस्तेमाल के खतरे के प्रति पार्टियों को आगाह किया।
कोरोना के बाद शहर की इस सबसे बडी बौद्धिक गोष्ठी में अकादमिक स्तर के सभी प्रमुख विद्वान जुटे जिससे गोष्ठी अत्यन्त विचारोत्तेजक हो गयी। डी0वी0 काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डा0 आदित्य सक्सेना ने कहा कि राहुल संाकृत्यायन अपने जीवन में कई वैचारिक मोड से गुजरे लेकिन उनकी विशेषता यह रही कि किसी विचार के बन्धुआ नहीं बने। उन्होंने हर विचार को विवेक सम्मत ढंग से परखा। जिस विचार को तसलीम किया उसकी कमियों पर प्रहार में भी चूक नहीं की। डा0 रामाधीन ने कहा कि राहुल ने बौद्व धम्म के विलुप्त हो चुके साहित्य को तिब्बत से भारत लाने और इसके बाद पाली से उसके संस्कृत में अनुवाद में जो श्रम किया वह अतुलनीय है। डा0 राम प्रताप सिंह ने राहुल के घुमक्कडी जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। इप्टा के अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला ने बताया कि उन्होने आज महेशपुरा से जहां आर्य समाज के प्रचार के लिए राहुल ने पडाव किया था ढाई आखर प्रेम यात्रा शुरू की है। इसके अनुभवों को उन्होंने अपने वक्तव्य में सुनाया। अरविन्द माधुरी तिवारी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 राकेश द्विवेदी ने बताया कि 1996 में उन्होंने अमर उजाला केे लिए आर्य समाज के प्रचार के दौर में राहुल के कालपी प्रवास को लेकर स्टोरी की थी। इस दौरान कई बुजुर्गो से उन्हें राहुल जी की आदतों के बारें में अनछुई जानकारियां मिली थी। उन्होंने गोंष्ठी में उन्हें सुनाया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राजवीर सिंह जादौन, जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी, पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा और के0पी0 सिंह ने भी विचार प्रकट किये। डा0 माया सिंह और कृपाराम कृपालु ने काव्य पाठ किया। संचालन कामरेड गिरेन्द्र सिंह ने किया।
गोष्ठी का संयोजन चैधरी जयकरन सिंह और सुनील शर्मा द्वारा किया गया था। सूत्रधार अशोक गुप्ता महाबली ने इस क्रम में 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित करने की घोषणा की। कामरेड रामकृष्ण शुक्ला, डा0 अरूण श्रीवास्तव, प्रदीप दीक्षित, भाकपा के जिला सचिव विनय पाठक, हरिशंकर याज्ञिक, रोहित त्रिपाठी, एसपी सिंह, कुलदीप चतुर्वेदी, अतुल कुलश्रेष्ठ, धर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment