उरई |

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत एवं नगरीय निकाय) चाँदनी सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ की अधिसूचना के द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिसूचना निर्गत की गयी है। निर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया चल रही है। अतः नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को निष्पक्ष, पारदर्शी भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण तथा समयबद्धता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्वाचन की समाप्ति तक मुख्यालय पर बने रहना आवश्यक है। तत्कम में जनपद के सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की समाप्ति तक मुख्यालय न छोड़ें और यदि अपरिहार्य स्थिति में अति आवश्यक हो तो अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति अवश्य प्राप्त कर ले तथा पूर्व में स्वीकृत सभी अवकाश निरस्त किये जाते हैं।

Leave a comment