ग्राम गिधौसा में निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली, 6 से 14 वर्ष के बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने की अपील

जालौन-उरई । ग्राम गिधौसा में उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) कम्पोजिट द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई । विद्यालय से प्रारंभ होकर बच्चों द्वारा निकाली गई रैली ने समूचे ग्राम में भ्रमण किया तथा नारे लगाकर अभिभावकों व बच्चों को स्कूल जाने के लिए जागरूक किया। रैली समाप्त होने पर विद्यालय में उपस्थित लोगों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए एआरपी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह सके। एक शिक्षित बच्चा ही अपने माता-पिता एवं गांव का नाम रोशन कर सकता। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक महेंद्र श्रीवास्तव ने अभिभावकों से अपील की कि 6 से 14 वर्ष के समस्त बच्चों का विद्यालय में प्रवेश जरूर कराएं।  सहायक अध्यापक बृजेश श्रीवास्तव ने अभिभावकों को शासन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सामग्रियों व सुविधाओं से अवगत कराया। सहायक अध्यापिका रश्मि सिंह, शिवानी यादव, सचिन कुमार, शिक्षामित्र स्नेहलता चतुर्वेदी सहित विद्यालय के रसोइयों व अभिभावकों ने रैली में प्रतिभाग किया।

Leave a comment