![]() ![]() | |||
![]() | |||
उरई।
कोतवाली पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस सेल के साथ संयुक्त आॅपरेशन में रोमांचक मुठभेड के बाद एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसकी ब्लैक स्पलेन्डर मोटर साइकिल पुलिस द्वारा जब्त कर ली गयी है। तलाशी में उसके पास 29 हजार 790 रूपये की नगदी मिली।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि गत 20 मार्च को किये गये आॅपरेशन में 05 बदमाश मुठभेड के दौरान पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग के बाद गिरफ्तार कर लिये गये थे। जबकि इनका एक साथी चन्द्र प्रकाश उर्फ बेलू उर्फ भोलाशंकर निवासी पाखरपुरवा थाना अयाना जिला औरैया गोलियां चलाते हुए भाग निकला था।
बेलू को दबोचने के लिए तभी से कोतवाली पुलिस और सर्विलांस व एसओजी विंग सक्रिय थी। आज उसके आईटीआई के पास छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे घेर लिया। पहले उसने तंमचे से ताबड तोड फायर करके पुलिस का घेरा तोडकर भाग निकलने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने जबावी फायरिंग की तो गोली लग जाने से वह पस्त हिम्मत होकर पुलिस के सामने सरेण्डर करे को मजबूर हो गया। उसका तमंचा भी पुलिस ने उसके पास से बरामद कर लिया।
बताया गया कि बेलू शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से आधा दर्जन मुकदमें थे। उसकी अन्य वरदातों की जानकारी के लिए पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुयी है।








Leave a comment