उरई।
बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शुक्रवार को बस स्टैण्ड के समीप कैलाश पाठक की बगिया में प्रगतिशील जनर्मोर्चा के तत्वावधान में विचार गोष्ठी शाम 05 बजे से आयोजित होगी। जानकारी देते हुए क्रांतिकारी समाजसेवी अशोक गुप्ता महाबली ने बताया कि गोष्ठी में अम्बेडकर चिंतन में विशेषज्ञता रखने वाले विद्वानों और सामाजिक रजनितिक कार्यकर्ताओं के व्याख्यान होंगे। उन्होंनेे सभी वक्ताओं से अपील की कि नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता को देखते हुये गोष्ठी में किसी तरह की पार्टी लक्षित बयान बाजी से परहेज रखे।






Leave a comment