उरई।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने कहा है कि समतामूलक समाज की भावना को आगे बढाना ही बाबा साहब अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित करना है। उनकी 132वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले उन्होने अन्य अधिकारियों के साथ बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर माल्यांपर्णन किया है। इसके बाद बाबा साहब के विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा है कि बाबा साहब ने देश के संविधान को बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया था। उन्होने दुनिया का सबसे बडा और सबसे बेहतर संविधान भारत को दिया जिसके लिए यह देश उनको हमेशा याद रखेगा। उन्होंने इस दौरान नगर निकाय के चुनावों की भी चर्चा की। अधिकारियों ने कर्मचारियों से कहा कि वे पारदर्शिता और निष्पक्षता से चुनावी डयूटी को निभाये ताकि चुनावी शुचिता का निर्वाह हो सके।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोतीलाल यादव, अपर जिलाधिकारी, नामामि गंगे विशाल यादव, डिप्टी कलेक्टर सौरभ पाण्डेय आदि अधिकारी और कलेक्टेट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।







Leave a comment