अवैध खनन का खेल इस तरह , जानकारी मिलने पर गुस्सायीं डीएम

उरई | बालू माफिया का नया कारनामा -जिस खंड को उसने सरेंडर कर दिया था उसी से पिछले 4 माह से उठा रहा है मौरंग | अधिकारियो की गहरी नीद तब खुली जब एक शिकायत कर्ता ने लिखित शिकायत जिलाधिकारी चांदनी सिंह से की वाक्या यह कि पिछले दो वर्षो से बंधौली खंड संख्या एक का पट्टा जालौन से स्वीकृत हुआ था | जिसको बकायदा दो वर्षो से रॉयल्टी देकर पट्टा संचालित किया जा रहा था | इसी बीच वर्ष 2022 में हमीरपुर जिले से इसी पट्टे से लगा हुआ खंड स्वीकृत करा लिया जिसको कागजी लिखा पढ़ी में जालौन से स्वीकृत खंड को पट्टे धारक द्वारा सरेंडर कर दिया गया और हमीरपुर जिले के खंड को जालौन की सीमा से संचालित करने लगा | यहां तक कि सरेंडर किए खंड से मौरंग की निकासी भी पूर्व का पट्टे धारक करने लगा | यह खेल पिछले कई महीनों से पट्टे धारक कर रहा था | खनिज विभाग द्वारा जो लापरवाही बरती जा रही थी वह कमाल की है | विभाग का सिर्फ इतना कार्य है कि जहां भी अवैध खनन हो वहां बंद हो नही अपितु जुर्वाना लगा कर मुकदमा पंजीकृत कराया जाए लेकिन दुर्भाग्य है विभाग के अधिकारियों में सजगता का आभाव है । वहीं पट्टा धारक की हिम्मत की दाद देनी होगी भाजपा की योगी सरकार में इतना बड़ा भ्रष्टाचार जिला प्रशासन की सामने होता रहा और प्रशासन को कानो कान खबर तक नहीं लगी | तभी आज एक शिकायतकर्ता ने विभाग से लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की | शिकायत कर्ता का कहना कि वह मुख्यमंत्री तक इस प्रकरण को पहुंचाएंगे। वहीं उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह का कहना कि अवैध खनन की शिकायत मिली है | पट्टे धारक द्वारा जिस पट्टे को सरेंडर किया गया था उसी को संचालित कर भारी अवैध खनन करने की सूचना मिली है | जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने भी खनिज विभाग को सख्त कार्यवाई की चेतावनी दी है|

Leave a comment