उरई।
शुक्रवार को जिले के एक और थाने की पुलिस ने असलाह फैक्ट्री पकडी। अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी ने पुलिस लाइन्स में आयोजित वार्ता में मीडिया कर्मियों के सामने इसका खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सभी थानों को उनके क्षेत्र में अवैध रूप से असलाह बनाने वाली कारगुजारियों के प्रति अलर्ट कर रखा है। चुनाव में इस तरह से बने तमंचा आदि की बडे पैमाने पर खपत की आशा रहती है। एसपी के एलर्ट को देखते हुए हर थाना अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों की टोह लेने के लिए चैकन्ना रूख अपनाये हुए है। इस क्रम में आटा पुलिस को ग्राम बरदर में एक सूनी बगियां में अवैध रूप से तमंचे बनाये जाने की जानकारी मिली। फलस्वरूप थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उस स्थान पर छापामारी की गयी तो तमाम बने, अधबने शस्त्र मौके पर पकड लिये गये। इन्हें बनाने में संलग्न दो लोग भी पुलिस के हत्थे चढ गये।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकडे गये आरोपियो के नाम धर्मदास राजपूत निवासी रिरूआ और हरिसिंह राजपूत निवासी करमेर है। दोनों बेहद शातिर अपराधी है। धर्मदास पर एक दर्जन और हरि सिंह पर 03 मुकदमें कायम है।







Leave a comment