बहुजन समाज के साथ दोहरी मानसिकता के लोग कर रहे कपटाचार , खबरदार न हुए तो अस्तित्व पर लग जाएगा ग्रहण

उरई | बहुजन नायक जन्मोत्सव संयुक्त समिति के तत्वावधान में एवं सहयोगी संगठनों के सहयोग से विश्व विभूति भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती के अवसर पर विभिन्न मोहल्ला झांकियों की संयुक्त विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अंबेडकराइट बहुजन समाज के बच्चों,  महिलाओं,  युवाओं एवं बुद्धिजीवियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। शोभा यात्रा में सम्मिलित झांकियों का समागम बाबा साहब अंबेडकर चौराहा पर हुआ।यहां से शोभायात्रा का  प्रस्थान बजरिया होते हुए जीआईसी के मैदान में पहुँच कर इसका  समापन हो गया | इसके बाद  यहां पर विशाल डॉ अंबेडकर वैचारिक सांस्कृतिक जनसभा एवं भीम मेले का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक वैचारिक जनसभा में जनता डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने अपना सारा जीवन दलित,पिछड़ों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए लगा दिया | बाबा साहब अंबेडकर की वृहद सोच एवं विचारधारा की बदौलत ही बहुजन समाज प्रगति पथ पर अग्रसर हो सका किंतु आज दोहरी मानसिकता के कपटी लोग बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा एवं उनके द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म करना चाहते हैं जिसे बहुजन समाज कतई नहीं होने देगा | उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी क्षेत्रों को निजी हाथों  में देकर आरक्षण एवं बहुजन समाज को कमजोर करने का काम कर रही है। जिससे सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला साबित हो रहा है।

विदुषी विशाखा ने कहा कि बहुजन समाज एवं महिलाओं की तरक्की बाबा साहब के द्वारा दिए गए शिक्षा के अधिकार से हुई है इसलिए बहुजन समाज एवं महिलाओं को उच्च एवं मेडिकल टेक्निकल शिक्षा प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए | उन्हें शिक्षा में किसी से पीछे नहीं रहना चाहिए और महिलाओं को बाबा साहब का कृतज्ञ होते हुए अपने घर गृहस्थी के साथ-साथ  उनके मिशन को बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए।

जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मान्यवर कांशीराम साहब के जीवन संघर्ष पर शोध करने वाले डॉ संजीव पाल ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने दलितों के साथ ही पिछड़े समाज एवं नारियों के उत्थान के लिए बहुत से कार्य किए जिनके कारण आज महिलाएं एवं पिछड़े समाज के लोगों को शासन-प्रशासन पंचायत के साथ शिक्षा एवं रोजगार में आनुपातिक भागीदारी मिल रही है।

इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने बाबा साहब अंबेडकर के जीवन दर्शन को लघु नाटक एवं गीतों के माध्यम सजीव चित्रण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माताप्रसाद प्रजापति जी ने किया एवं संचालन लोकेश पाल एवं उमेश ओमरे ने किया।

इस अवसर पर विजय चौधरी पूर्व चेयरमैन,एडवोकेट सुरेश गौतम पूर्व अध्यक्ष बार की गरिमामय उपस्थिति रही | जेपी गौतम,राजू  कुठोंद का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से किशन बाबू, रामऔतार सिंह, गौतम , सुंदर सिंह शास्त्री,  प्रवेंद्र पाल सिंह , राजेंद्र सिंह,शत्रुघ्न सिंह राजपूत,रमेश श्रीवास,नाथूराम बौद्ध,राजेन्द्र सिंह पाल,पुनीत भारती,दीपक वर्मा,महेंद्र दोहरे,करमाकांत दोहरे,राजकुमार गौतम,अजय चौधरी,मुंनेश दोहरे,संतकुमार शिरोमणि,गजेंद्र गौतम,भरत लाल,चंद्रदेखर,प्रदीप गौतम,जितेंद्र बाबू,डॉ महेश प्रताप,नरेश चंद्र,रमेश बाल्मीकि,प्रवेश प्रखर,मानवेन्द्र आदि कार्यकर्ताओं की टीम का विशेष सहयोग रहा।

ऑल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन,आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,  कांशीराम साहब उत्थान समिति मिशन , कांशीराम संगठन के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।

Leave a comment