उरई।
जगम्मनपुर चैकी क्षेत्र में गलत ढंग से मोटरसाइकिल चलाकर सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार उसके चालक को बुरी तरह घायल कर देने वाले व्यक्ति को मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने बिना कार्यवाही के भगा दिया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और उच्चाधिकारियों से की गयी है।
शिकायत के मुताबिक हुसैपुरा जागीर निवासी मकरन्द सिंह मोटरसाइकिल से महमूदपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में एक मोटरसाइकिल सवार ने लापरवाही से गाडी चलाने के कारण उसे टक्कर मार दी। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गये। उनके द्वारा फोन पर अपने लोगों को सूचना दी जाने पर उक्त मोटरसाइकिल सवार को आगे रोक लिया गया। इसी बीच जगम्मनपुर चैकी से दो सिपाही मौके पर आ गये। जिन्होने उससे बात की इसके बाद उन्होने स्टाफ का आदमी कहकर उसे भगा दिया। जबकि टक्कर लगने से मकरन्द सिंह को गम्भीर चोटे आयी है और उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से वे अपना इलाज भी नहीं करा पा रहे और न ही अपनी मोटरसाइकिल की मरम्मत करा पा रहे है। उन्होेंने पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की है।







Leave a comment